Padh Lo Durood Momino Lyrics | सरकार आ गए

Padh Lo Durood Momino Sarkar Aa Gaye Lyrics 

 

हो मुबारक ऐ मुसलमां ईद मिलादुन्नबी
है ख़ुदा का फ़ज्ल-ओ-ऐहसां ईद मिलादुन्नबी

अम्बिया-ओ-औलिया सब ने सजाई शान से
महफ़िल-ए-जश्न-ए-चराग़ां ईद मिलादुन्नबी

खुशियां मनाओ सय्यिद-ए-अबरार आ गए
पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए

सरकार की आमद मरहबा
दिलदार की आमद मरहबा
पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए

 

हम आसियों के वास्ते ग़मख़्वार आ गए
बनकर सरापा रहमत-ओ-अनवार आ गए
इंसानियत का अमन का लब पर लिए पयाम
मज़लूम बेकसों के मददगार आ गए
पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए

सरकार की आमद मरहबा
दिलदार की आमद मरहबा
पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए

 

है आमद-ए-रसूल फ़ज़ां मुश्कबार है
हर सू नुज़ूल-ए-रहमते परवरदिगार हैं
हूर-ओ-मलाइका ने कहा झूम झूम के
मक्के की सर-ज़मीन बड़ी लालाज़ार है
पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए

सरकार की आमद मरहबा
दिलदार की आमद मरहबा
पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए

 

नूर-ए-ख़ुदा का नूर है आया ज़मीन पर
खुशियां झलक रही हैं सभी की जिबीन पर
ऐसा हसीन दुनिया में आया नहीं कोई
क़ुर्बान हो रहे हैं सभी इस हसीन पर
पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए

सरकार की आमद मरहबा
दिलदार की आमद मरहबा
पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए

 

सारे जहां से अफ़ज़ल-ओ-आला रसूल हैं
ईमां की जान क़िबला-ओ-का’बा रसूल हैं
सत्तर हज़ार(70000) साल में होता था रू-नुमा
चौथे हिजाब का वो सितारा रसूल हैं
पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए

सरकार की आमद मरहबा
दिलदार की आमद मरहबा
पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए

 

रब की अ़ता से नेमतें उज़मा रसूल हैं
आक़ा-ए-ख़ल्क नाइब-ए-मौला रसूल हैं
दामन ना छूटे ऐश रसूल-ए-अनाम का
अल्लाह के करम का वसीला रसूल हैं
पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए

सरकार की आमद मरहबा
दिलदार की आमद मरहबा
पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए

Qawwal: Tahir Chishti
Lyrics: Hazrat S Qadri

Nabi Be-Misal Lyrics – jug jug jiyo Mere Laal

Padh Lo Durood Momino Qawwali Lyrics 

 

Our Pages


Naat-E-Paak    

Manqabat Imam Hussain

More Rabiul Awwal Se Mutalliq Kalam

Manqabat Ghaus e Azam

Shayar

Naat Khwan:

         Qawwali         

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *