Khuda Khair Kare Noha Lyrics | ख़ुदा खै़र करे

Khuda Khair Kare Noha Lyrics In Hindi Nadeem Sarwar

ख़ुदा खै़र करे

 

 

खै़र करे
ख़ुदा खै़र करे

(खैर करे
ख़ुदा खैर करे)

 

उस तरफ़ ज़ुल्म पे आमादा ज़माने वाले
इस त़रफ़ सारे मोहम्मद के घराने वाले

कौन किसका है तरफ़दार ख़ुदा खै़र करे
कर्बला हो गई तैयार ख़ुदा ख़ैर करे

कर्बला हो गई तैयार ख़ुदा ख़ैर करे
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

 

रोज़-ए-आशूर हवाओं से बरसता है लहू
लुट गई किसकी ये सरकार ख़ुदा खै़र करे
कर्बला हो गई तैयार ख़ुदा ख़ैर करे
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

 

ये तो मुमकिन ही नहीं है के झुका दें सर को
क्या करें साहिब-ए-किरदार ख़ुदा खै़र करे
कर्बला हो गई तैयार ख़ुदा ख़ैर करे
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

 

भाई जाते हैं खु़दा हाफ़िज़-ओ-नासिर कहकर
बहने कहती हैं ये हर बार “ख़ुदा खै़र करे”
कर्बला हो गई तैयार ख़ुदा ख़ैर करे
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

 

वो जो घोड़े से गिरा साथ गिरे मश्क-ओ-अलम
ना अलम है ना अलमदार ख़ुदा खै़र करे
कर्बला हो गई तैयार ख़ुदा ख़ैर करे
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

 

कितने सदमे हैं जो सज्जाद को सहने हैं अभी
बेड़ियां होती हैं तैयार ख़ुदा खै़र करे
कर्बला हो गई तैयार ख़ुदा ख़ैर करे
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

 

आज भी सीनों में ज़िन्दा हैं हुसैन-इब्ने-अली (अ़.स)
सारा आलम है अज़ादार ख़ुदा खै़र करे
कर्बला हो गई तैयार ख़ुदा ख़ैर करे
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

 

आने वाले यूं ही आते रहें रौज़ों पे सदा
कम न हों आपके ज़व्वार ख़ुदा खै़र करे
कर्बला हो गई तैयार ख़ुदा ख़ैर करे
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

 

शह के मातम में हिलाल ऐसी फ़िज़ा गूंज उठी
क्यूं ये लरज़ा दर-ओ-दीवार ख़ुदा खै़र करे
कर्बला हो गई तैयार ख़ुदा ख़ैर करे
ये क़यामत के हैं आसार ख़ुदा ख़ैर करे

 

Noha: Karbala Ho Gayi Tayyar Khuda Khair Kare
Noha Khwan: Nadeem Sarwar
Poet: Dr Hilal Naqvi


Related Post:

चंद क़दमों से सकीना ने ये मन्ज़र देखा – Kazmi Brothers

कर्बला हो गई तैयार ख़ुदा ख़ैर करे – Nadeem Sarwar

अब्बास का परचम है – Farhan Ali Waris

दरिया है हमारा – Nadeem Sarwar

मज़ार-ए-फ़ातिमा कितना उदास है – Nadeem Sarwar

जा अली असग़र जा Lyrics – Ali Shanawar

Kaise Main Dafnauñ Sakina Lyrics

Utho Baba Mein Zainab Hun Lyrics

 


Manqabat Shahidan e Karbala And Noha Lyrics

Manqabat Mola Ali As


Our Pages


Naat-E-Paak         

Manqabat Ghaus e Azam

Manqabat Ghareeb Nawaaz

Naat Khwan:

         Qawwali         

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *