Ishrat Se Mujhe Kaam Lyrics In Hindi | इशरत से मुझे काम

Ishrat Se Mujhe Kaam Lyrics In Hindi

Voice: Mufti Abdullah Bin Abbas

Lyrics: Mufti Muhammad Taqi Usmani


Click Here For English Lyrics

 

या अल्लाह,या रहमान, या रह़ीम, या करीम
या ग़फ़ूरो, या शकूरो, या वदूदो, या मजीद

मौला मौला मौला मौला
मौला मौला मौला मौला

अल्लाह ……..

 

इशरत से मुझे काम ना दुनिया ए तरब से
देखा है निहां ख़ाना ए दिल आंख ने जब से

 

नज़दीक वो इतने थे के बस मिल गए दिल में
था गरम ए सफ़र जिनके लिए जान में कब से

 

गर जुम्बुश ए मिजगां करिश्मा है ये दुनिया
क्या धूम मचेगी तेरी इक जुम्बिश ए लब से

 

इशरत से मुझे काम ना दुनिया ए तरब से
देखा है निहां ख़ाना ए दिल आंख ने जब से

 

ऐ जुलमत ए हालात से जी छोड़ने वालो
पौ फ़टती है हर रोज़ इसी सीना ए शब से

 

ख़ुशियों के मुक़द्दर में है सदमों की रफ़ाक़त
कांटे ये सदा देते हैं फूलों के अक़ब से

 

इशरत से मुझे काम ना दुनिया ए तरब से
देखा है निहां ख़ाना ए दिल आंख ने जब से

 

अल्लाह रे चेहरे पे ये एजाज़ ए मोह़ब्बत
रंग और निखर आता है कुछ रंज-ओ-तअ़ब से

 

दो गाम चले थे के नज़र आ गई मंज़िल
मर्कब कोई बेहतर ना मिला तरके त़लब से

 

इशरत से मुझे काम ना दुनिया ए तरब से
देखा है निहां ख़ाना ए दिल आंख ने जब से

 

पल भर में वो अफ़साना ए दिल कह गयीं आंखें
बरसों में भी जिसको ना सुना पाऊं मैं लब से

 

ऐ सुब्हो को तनवीर ए शफ़क़ देखने वालो
फूटा है ये असल में क़ुरबानी ए शब से

 

क्या कम है ये एजाज़ के उस बज़्म में, आसीं
है ज़िक्र मेरा ज़ालिम-ओ-नादां के लक़ब से

 

इशरत से मुझे काम ना दुनिया ए तरब से
देखा है निहां ख़ाना ए दिल आंख ने जब से


Ishrat Se Mujhe Kaam Na Hindi


Qawwali |

Sabri Brothers | Nusrat Fateh Ali Khan | Rahat Fateh Ali Khan | Iqbal Afzal Sabri | Aziz Miyañ |Nazir Ejaz Faridi |  Ghous Muhammad Nasir | Maulvi Ahmad Hasan |

 

Naat-E-Paak|

Khalid Mahmud ‘Khalid’ Allama Saim Chishti  | Bedam Warsi | Ajmal Sultanpuri Naat  | Ala Hazrat Naat | Akhtar Raza Khan| Raaz Ilaahabadi | Muhammad Ilyas Attari | Sayyad Nazmi Miyan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *