Hamd Teri Ae Khuda e Lam Yazal Hamd Lyrics Hindi

Hamd Teri Ae Khuda e Lam Yazal Hamd Lyrics Hindi

 

हम्द तेरी ऐ ख़ुदा-ए-लम यज़ल

है ये अपनी ज़िन्दगी का मा-हसल

तू ही ख़ालिक़ है तू ही ख़ल्लाक़ है

तू ही रब्बे अनफ़ुसो आफ़ाक़ है

 

तेरी क़ुदरत की नहीं कुछ इन्तेहा

शुक्र तेरा क्या किसी से हो अ़दा

या अ़लीम-ओ या समीओं या बसीर

तू ही क़ादिर और तू ही है ख़बीर

 

हम्द तेरी ऐ ख़ुदा-ए-लम यज़ल

है ये अपनी ज़िन्दगी का मा-हसल

 

नाम तेरा मेरे दिल की है दवा

ज़िक्र तेरा रूह़ की मेरी शिफ़ा

ये ज़मीनो आस्मां शम्सो क़मर

देते हैं सब ज़ात की तेरी ख़बर

 

हम्द तेरी ऐ ख़ुदा-ए-लम यज़ल

है ये अपनी ज़िन्दगी का मा-हसल

 

तू ही मालिक तू ही रब्बुल आलामीं

तेरे दर पर झुकती है सब की जबीं

शान तेरी कौन समझेगा भला

इब्तिदा तू ही है तू ही इन्तेहा

 

हम्द तेरी ऐ ख़ुदा-ए-लम यज़ल

है ये अपनी ज़िन्दगी का मा-हसल

 

तू ही है मक़सूद तू ही मद्दोआ

जान-ओ-दिल करता हूँ तुझ पर मैं फ़िदा

क़ैद से शैतान के या रब छुड़ा

और शुरुर-ए-नफ़्स से मुझको बचा

 

हम्द तेरी ऐ ख़ुदा-ए-लम यज़ल

है ये अपनी ज़िन्दगी का मा-हसल

 

या इलाही मुझको आप अपना बना

कर ले तू मक़बूल अहमद की दुआ

 

हम्द तेरी ऐ ख़ुदा-ए-लम यज़ल

है ये अपनी ज़िन्दगी का मा-हसल

 

Vocalist: Hafiz Adeel Shah

Lyrics: Molana Ahmed Parta Paghri

 

Hamd Teri Ae Khuda e Lam Yazal Hamd Lyrics Hindi


Our Pages


Naat-E-Paak         

Manqabat Ghaus e Azam

Manqabat Ghareeb Nawaaz

Naat Khwan:

         Qawwali         

Manqabat Shahidan e Karbala | Nohay Lyrics|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *