तेरी शान सबसे जुदा ग़ौस ए आज़म

तेरी शान सबसे जुदा ग़ौस ए आज़म | teri shaan sab se juda ghaus e azam lyrics in hindi

Kalaam e Peer Naseeruddin Naseer r.a


Read in English | اردو میں پڑھیے

तेरी शान सबसे जुदा ग़ौस ए आज़म

 

तेरी शान सबसे जुदा ग़ौस ए आज़म
न पहुंचे तुझे औलिया ग़ौस ए आज़म

 

जमाल ए रसूल ए ख़ुदा ग़ौस ए आज़म
जलाल ए अली मुर्तज़ा ग़ौस ए आज़म

 

इजाबत बढ़े पेशवाई को आगे
उठाएं जो दस्त-ए-दुआ ग़ौस़-ए-आ़ज़म

 

न क्यों हल हों मुश्किल से मुश्किल मसाइल
के हैं इब्न ए मुश्किल कुशा ग़ौस ए आज़म

 

मिज़ाज ए हसन इब्ने ज़हरा के वारिस
शबीह ए हसन मुज्तबा ग़ौस़-ए-आ़ज़म

 

रसूलों के अंदाज़ नबियों के तेवर
वदीअ़त हुए तुझको ग़ौस ए आज़म

 

ज़माने का हर पीर ज़ेर ए क़दम है
हैं ऐसे जगत पेशवा ग़ौस ए आज़म

 

पहुंचती है फिर कैसे नुसरत ख़ुदा की
ज़रा कह के तो देख ग़ौस ए आज़म

 

नहीं है कोई और सारे जहां में
मेरा पीरा तेरे सिवा ग़ौस ए आज़म

 

ज़रा जल्व-ए मुस्तुफ़ा मैं भी देखूं
ज़रा सूरत अपनी दिखा ग़ौस ए आज़म

 

तिरा दौर अफ़सोस! पाया न मैंने
कभी ख़्वाब ही में तू आ ग़ौस ए आज़म

 

न उठते हैं ख़ाली न उट्ठेंगें ख़ाली
तिरे दर से तेरे गदा गौस ए आजम

 

इनायत से भर दीजिए मेरी झोली
करम कीजिए आज या ग़ौस ए आज़म

 

मसाइब के तूफ़ां से टकरा रहा हूं
मैं लेकर तिरा नाम या ग़ौस ए आज़म

 

हुआ है न होगा न है इस जहां में
कोई और तेरे सिवा ग़ौस ए आज़म

 

कुजा यक गदा ओ कहां शाह ए जीलां
कुजा यक फ़क़ीर ओ कुजा ग़ौस ए आज़म

 

सुनाऊं न क्यों इनको अफ़साना दिल का
कि हैं मेरे दिल आशना ग़ौस ए आज़म

 

अगर उनसे लै दर्स ए तौहीद तुम भी
तो कर दें उसे क्या से क्या ग़ौस ए आज़म

 

दुरुस्ती अ़क़ायद की करलो यहां से
कि हैं क़िब्ला ए हक़ नुमा ग़ौस ए आज़म

 

नसीर आज आया है बन कर सवाली
इसे भी मिले भीक या ग़ौस ए आज़म


Urdu Hindi And English lyrics

Naat-E-Paak|

 Khalid Mahmud ‘Khalid’ Allama Saim Chishti  | Bedam Warsi | Ajmal Sultanpuri Naat  | Ala Hazrat Naat | Akhtar Raza Khan| Raaz Ilaahabadi | Muhammad Ilyas Attari | Sayyad Nazmi Miyan

 

Qawwali |

Sabri Brothers | Nusrat Fateh Ali Khan | Rahat Fateh Ali Khan | Iqbal Afzal Sabri | Aziz Miyañ |Nazir Ejaz Faridi |  Ghous Muhammad Nasir | Maulvi Ahmad Hasan |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *