Mera Tan Mann Hussaini Hai Lyrics

Mera Tan Mann Hussaini Hai Lyrics Hindi

 

 

मेरा तन मन हुसैनी है
मेरा तन मन हुसैनी है

 

हक़ पर शहीद होने का जज़्बा सिखा गए
रब से क़रीब होने का रस्ता बता गए
सारे जहां में फूल ख़ुशी का खिला गए
नेजे़ पे चढ़के आयत ए क़ुरआं सुना गए!

 

मेरा तन मन हुसैनी है
मेरा तन मन हुसैनी है

 

इस्लाम के वक़ार को मिटने नहीं दिया
हर सू नबी के दीन का डंका बजा गए
एहसान उनका भूल ना पाओगे हश्र तक
करबल की सर ज़मीन पे जो सर कटा गए।

 

मेरा तन मन हुसैनी है
मेरा तन मन हुसैनी है

 

औक़ात उसकी याद दिला दी हुसैन ने
ज़ालिम के मुंह पे ऐसा तमाचा लगा गए
ज़ुल्म ओ सितम यज़ीद का मिट्टी में मिल गया
शब्बीर ऐसा सब्र का दरिया बहा गए!

 

मेरा तन मन हुसैनी है
मेरा तन मन हुसैनी है

 

उनको रसूले पाक की उम्मत का था ख़्याल
यूं ही नहीं मदीने से वो कर्बला गए
घर बार अपना देके शरीअ़त के वास्ते
गुमराहियत की राह से सब को बचा गए।

 

मेरा तन मन हुसैनी है
मेरा तन मन हुसैनी है

 

गर्दन में पट्टा अपनी ग़ुलामी का डाल कर
मुझसे गुनाहगार की क़िस्मत जगा गए
अहमद ये उनकी लुत्फ़ ओ इनायात ही तो हैं
मुझ जैसे बद-नसीब को अपना बना कर गए।

 

मेरा तन मन हुसैनी है
मेरा तन मन हुसैनी है

 

Manqabat Khwan: Ahmadul Fattah Faizabadi

 

Mera Tan Mann Hussaini Hai Lyrics Hindi Muharram Kalam Lyrics 2022


Manqabat Shahidan e Karbala And Noha Lyrics


Our Pages


Naat-E-Paak         

Manqabat Ghaus e Azam

Manqabat Ghareeb Nawaaz

Naat Khwan:

         Qawwali         

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *