सारे आलम में मोहब्बत की घटा छाई है

सारे आलम में मोहब्बत की घटा छाई है | Saare Aalam Mein Mohabbat Ki Ghata Chhayi Hai Lyrics in Hindi | Naat e Paak | Full Lyrics, बेदम वारसी

Kalaam-e Bedam Shah Warsi


Read in English | اردو میں پڑھئیے

सारे आलम में मोहब्बत की घटा छाई है
आप ﷺ आए तो ज़माने में बहार आई है

रूह जब वादी-ए-पुरदर्द में घबरायी है
उम्मती-उम्मती आक़ा ﷺ की सदा आई है

बनके ख़ुशबू जो मेरे दिल में उतर आयी है
वोह तेरी याद है, अब रूह समझ पायी है

आंख के तिल में है मह़फ़ूज़ जमाले ख़ज़रा
जैसे जन्नत मेरी आंखों में सिमट आई है

ज़ात ए सरकार ﷺ है नूरानी सहीफ़ों की दलील
यानी क़ुरआन से पहले ये किताब आई है

जो भी आईना मोहब्बत की नज़र से देखा
तेरी सूरत उसी शीशे में उतर आई है

हर जगह मेरे लिए सब ने बिछायीं आंखें
हर जगह तेरी ही निसबत मेरे काम आई है

जब तेरी याद में दुनिया से गया है कोई
जान लेने को दुल्हन बनके क़ज़ा आई है

कोई मुश्किल हो, कोई ग़म हो, करो ज़िक्र ए हबीब ﷺ
येह दवा वोह है, जो हर दौर में काम आई है

मरने वाले की खुली आंख खुली रहने दो
वोह नज़र जल्वा-ए आक़ा ﷺ की तमन्नायी है

जब तबीयत ग़म-ए-तन्हायी से घबरायी है
हम तेरे साथ हैं, येह उनकी सदा आयी है

सारी दुनिया की निगाहों से गिरा है ‘बेदम’
तब कहीं जाके तेरे दिल में जगह पाई है

सारे आलम में मोहब्बत की घटा छाई है
आप ﷺ आए तो ज़माने में बहार आई है


Saare Aalam Mein Mohabbat Ki Ghata Chhayi Hai
Aap ﷺ Aaye To Zamane Mein Bahaar Aayi Hai

روح جب وادئ پُردرد میں گھبرائی ہے
اُمتی اُمتی آقا ﷺ کی صدا آئی ہے
Rooh Jab Waadi-e Pur-Dard Mein Ghabraai Hai
Ummati Ummati Aaqa ﷺ Ki Sada Aayi Hai …

Saare Aalam Mein Mohabbat Ki Ghata Chhayi Hai Lyrics

Urdu, Hindi and English Lyrics

Naat-E-Paak|

Khalid Mahmud ‘Khalid’ Allama Saim Chishti  | Ajmal Sultanpuri Naat  | Ala Hazrat Naat | Akhtar Raza Khan| Raaz Ilaahabadi | Muhammad Ilyas Attari | Sayyad Nazmi Miyan

| Qawwali |

Sabri Brothers | Nusrat Fateh Ali Khan | Rahat Fateh Ali Khan | Iqbal Afzal Sabri | Aziz Miyañ Ghous Muhammad Nasir | Maulvi Ahmad Hassan Akhtar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *