पुकारो शाहे जीलां को पुकारो Lyrics

पुकारो शाहे जीलां को पुकारो 

Pukaro Shah e Jeelañ Ko Pukaro Lyrics in Hindi

English Lyrics

उस्ताद: शेर अली मेहर अली

 

ग़ौसुल आज़म दीन ए मन ईमान ए मन

ग़ौसुल आज़म जान, जान ए पंजतन

 

जब दम ए आख़िर ख़याल आया,

बड़े ग़म साथ हैं

उनकी रहमत बोल उठी, ग़म न कर

हम साथ हैं

 

अक़रबा क्यूं रो रहे हो? मैं कोई तन्हा नहीं

हूं ग़ुलाम ए ग़ौस ए आज़म, ग़ौस ए आज़म साथ हैं।

 

क्या ही प्यारा है, ये नाम ए दस्तगीर

ख़ुद ब ख़ुद, दिल है ग़ुलाम ए दस्तगीर

मुनकरो नार ए जहन्नम से डरो

हश्र में होगा निज़ाम ए दस्तगीर।

 

पुकारो शाह ए जीलां को पुकारो..

पुकारो शाह ए जीलां को पुकारो

बदल जाएगी क़िस्मत बे सहारो।

 

ये दर महबूब ए सुबहानी का दर है

भिकारी बनके आओ ताजदारो।

 

पुकारो शाह ए जीलां को पुकारो

भिकारी बनके आओ ताजदारो..

 

मुरीदी ला तख़फ़ है उनका फ़रमां

न घबराओ ज़रा भी ग़म के मारो।

 

पुकारो शाह ए जीलां को पुकारो

न घबराओ ज़रा भी ग़म के मारो।..

 

या मीरां जी… मेरे मीरां … या मेरे मीरां जी, हो…

या मेरे मीरां जी… या दस्तगीर ए दो आलम

या मुहैय्युद्दीन .. मेरे ग़ौस ए समदानी

मीरां मुहैय्युद्दीन जीलानी..

 

तुम्हारी रीत है बेड़े तिराना

मोरी नैय्या भी मीरां पार उतारो।

 

पुकारो शाह ए जीलां को पुकारो

मेरी नैय्या भी मीरां पार उतारो।…

 

तुम्हें मुश्किल नहीं बिगड़ी बनाना

हमारे काज भी मीरां संवारो

 

पुकारो शाह ए जीलां को पुकारो

हमारे काज भी मीरां संवारो …

 

ये ज़र्रे कूचा ए बग़दाद के हैं

करो सजदे यहां ऐ चांद तारो

 

पुकारो शाहे जीलां को पुकारो

करो सजदे यहां ऐ चांद तारो …

 

पुकारो हर घड़ी या ग़ौस ए आज़म

मिलेगा चैन दिल को बेक़रारो

 

पुकारो शाहे जीलां को पुकारो

मिलेगा चैन तुमको बेक़रारो …

 

रहे हर दम ख़याल ए ग़ौस ए आज़म

 

जिनकी महफ़िल हो, वो महफ़िल में जुरूर आते हैं

 

रहे हर दम ख़याल ए ग़ौस ए आज़म

गुज़ारो ज़िन्दगी बस यूं गुज़ारो।

 

पुकारो शाहे जीलां को पुकारो

गुजारे ज़िन्दगी बस यूं गुजारो…

 

करो तुम नाम ए मीरां का वज़ीफ़ा

 

जो दम गाफिल, सो दम काफ़िर

करो तुम नाम ए मीरां का वज़ीफ़ा..

 

पते की बात मैं कहता हूं, समझ ले

करो तुम नाम ए मीरां का वज़ीफ़ा

क़रार ए ज़िंदगी है बे‌ क़रारो

 

पुकारो शाह ए जीलां को पुकारो

बदल जाएगी क़िस्मत बे सहारो।…

 

करो तुम नाम ए मीरां का वज़ीफ़ा

मिलेगा चैन तुमको ग़म के मारो।

 

दर ए बग़दाद से मिलता है सब कुछ

चलो साजिद वहां दामन पसारो।

 

More Manqabat Ghaus e Azam     दीगर मनक़बत गौस ए आज़म

  • Comment में राय दीजिए
  • Share कीजिए

Hindi And English lyrics

| Qawwali |

| Sabri Brothers | Nusrat Fateh Ali Khan | Rahat Fateh Ali Khan | Aziz Miyañ | Ghous Muhammad Nasir

| Naat-E-Paak|

| Khalid Mahmud ‘Khalid’ | Ajmal Sultanpuri Naat  | Ala Hazrat NaatAkhtar Raza Khan| Raaz Ilaahabadi | Muhammad Ilyas Attari | Sayyad Nazmi Miyan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *