ऊंचा रहे अपना अलम Noha Lyrics

ऊंचा रहे अपना अलम Hindi Lyrics

Uncha Rahe Apna Lyrics

 

 

ऊंचा रहे अपना अलम
ऊंचा रहे अपना अलम

 

जब तक है दौरे आसमां, सुन लें ये हर पीरो ओ जवां
आवाज़ पर शब्बीर की बढ़ता रहे ये कारवां
रुकने ना पाएं ये क़दम,
ऊंचा रहे अपना अलम।

 

हर क़ल्ब पर छाते चलो, दुनिया को बतलाते चलो
इक इक महाज़ ए ज़ुल्म की तस्वीर दिख लाते चलो
हर दिल में भर दो शह का ग़म,
ऊंचा रहे अपना अलम।

 

कब तक ना मानेगा कोई, वो वक़्त आएगा कभी
हर कल्ब पर छा जाएगा, अपना हुसैन इब्ने अली
इस दर पे हर सर होगा ख़म,
ऊंचा रहे अपना अलम।

 

जब भी कोई मुश्किल पड़ी, दुनिया इसी दर पर झुकी
सीनों से बल खाकर इधर उठ्ठी सदा ए या अली
निकला उधर बातिल का दम,
ऊंचा रहे अपना अलम।

 

ये परचम ए अब्बास है टूटे दिलों की आस है
अब तक इसी परचम तले ज़िन्दा किसी की प्यास है
जिसने सहे लाखों सितम,
ऊंचा रहे अपना अलम।

 

अब्बास है नाम ए वफ़ा, आग़ाज़ ओ अंजाम ए वफ़ा
मुंह मोड़ के दरिया से जो पीता रहा जाम ए वफ़ा
होते रहे बाज़ू कलम,
ऊंचा रहे अपना अलम।

 

वो तीर ए बानी ए जफ़ा, मासूम का नन्हा गला
इस्लाम ज़िन्दा कर गई असग़र के मरने की अदा
हंसकर सहा तीरे सितम
ऊंचा रहे अपना अलम।

 

ज़िन्दा है ह़ल्मिल की सदा, मिटता नहीं खूं का लिखा
शब्बीर का हक़ की क़सम इक मोजज़ा है कर्बला
ये सिलसिला होगा न कम,
ऊंचा रहे अपना अलम।

 

ये करबला की दास्तां, है ज़र्रे ज़र्रे से अयां
हर शाम आती है लिए बेशीर के ख़ूं के निशां
हर सुब्हा है बा-चश्म-ए-नम
ऊंचा रहे अपना अलम।

 

जब कर्बला याद आएगी, इंसानियत शर्माएगी
मज़लूम की आवाज़ है दिल में उतरती जाएगी
पलटेंगे फिर बहके क़दम,
ऊंचा रहे अपना अलम।

 

ऐ नौजवानाने अज़ा, तुम हो किसी दिल की दुआ
ता हश्र उठती ही रहे सीनों से मातम की सदा
क़ायम रहे अकबर का ग़म,
ऊंचा रहे अपना अलम।

 

ज़िन्दा ये बेदारी रहे, ये सिलसिला जारी रहे
हम हों ना हों इस बज़्म में कायम अज़ादारी रहे
निकले इसी चौख़ट पे दम,
ऊंचा रहे अपना अलम।

Noha Khwan: Ali Mohammad Rizvi


Related Post:

 

Utho Baba Mein Zainab Hun Lyrics


Manqabat Shahidan e Karbala And Noha Lyrics

Manqabat Mola Ali As


Our Pages


Naat-E-Paak         

Manqabat Ghaus e Azam

Manqabat Ghareeb Nawaaz

Naat Khwan:

         Qawwali         

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *