जोगन आई तोरे अंगना मोरी चुनरिया ख़्वाजा रंग दो

Jogan Aayi Tore Angna Qawwali Lyrics

Qawwal : Ghaus Muhammad Nasir

 

English Lyrics


सब की चुंदर रंग रंगीली मोरी चुंदर मैली

सब तो पी के संग गये और मैं रह गई अकेली।

 

मोरी चुनरिया ख़्वाजा रंग दो

मोरी चुनरिया ख़्वाजा रंग दो जोगन आई तोरे अंगना
जोगन आई तोरे अंगना…

एक नज़रे करम कर दो
एक नज़रे करम कर दो जोगन आई तोरे अंगना

जोगन आई तोरे अंगना..

 

इन चुरियों की लाज ख़्वाजा रखना
ये तो पहन लईं अब उतरत ना

मोरा भाग सुहाग तुमई से है
मैं तो तुम्हईं पे जुबना लुटा बैठी.

एक नज़र करम कर दो
एक नज़र करम कर दो जोगन आई तोरे अंगना
जोगन आई तोरे अंगना…

 

चैन तुम से क़रार तुम से है
ज़िन्दगी की बहार तुम से है

यूं तो दुनिया में हैं हसीं लाखो
क्या करुं मुझ को प्यार तुम से है,

लाज रखना के मैं तुम्हारी हूं
मेरी जीत और हार तुम से है।

एक नज़र करम कर दो
एक नज़र करम कर दो जोगन आई तोरे अंगना
जोगन आई तोरे अंगना..

 

सरकार भरे दरबार में अब
ज़ाहिर ये इरादा कर बैठी,

रौज़े पे सवाल ऐ हिन्द वली
ऐ हिन्द के दाता कर बैठी,

मैं जोशे त़लब में तुमसे त़लब
हसनैन का सदक़ा कर बैठी,

अब पूरी तमन्ना हो के ना हो
इज़हारे तमन्ना कर बैठी,

अब लाज रखौ न रखौ मोरी
मैं तुम पे भरोसा कर बैठी।

एक नज़र करम कर दो
एक नज़र करम कर दो जोगन आई तोरे अंगना
जोगन आई तोरे अंगना..

 

मेरी फ़रियाद भी सुन लीजिए इक बार या ख़्वाजा

तड़पता है मेरे पहलू में क़ल्बे ज़ार या ख़्वाजा

ज़माने की नज़र में हूं ज़लील ओ ख़्वार या ख़्वाजा

मुसीबत में नहीं कोई मेरा ग़मख़्वार या ख़्वाजा

करम फ़रमाइए मुझ पर मेरे सरकार या ख़्वाजा।

एक नज़र करम कर दो
एक नज़र करम कर दो जोगन आई तोरे अंगना..
जोगन आई तोरे अंगना..

 

सारी दुनिया की मैं ठुकराई हूं
ख़्वाजा दर पे तुम्हारे चली आई हूं।

पहने हाथ में तोरा कंगना
पहने हाथ में तोरा कंगना जोगन आई तोरे अंगना

जोगन आई तोरे अंगना..

 

ख़्वाजा चुनरी रंगा के घर जाऊंगी
मैं तो सखियों को जाके दिखलाऊंगी

ऐसा चिश्तिया रंग रंगना
ऐसा चिश्तिया रंग रंगना जोगन आई तोरे अंगना

जोगन आई तोरे अंगना ..

 

मोहे ख़्वाजा पिया जल्वा दिखाईये
इन अंखियों की प्यास बुझाईये

मैं तो और नहीं मांगना
मैं तो और नहीं मांगना जोगन आई तोरे अंगना

जोगन आई तोरे अंगना..

 

मोपे कृपा करो मोरे ख़्वाजा जी
ऐ राजन के महाराजा जी

तेरा मेरा कभी छूटे संग ना
तेरा मेरा कभी छूटे संग ना जोगन आई तोरे अंगना

जोगन आई तोरे अंगना..

 

मोसे मुखड़ा ना ख़्वाजा पिया मोड़ना
ख़्वाजा दिल ना अ़याज का तोड़ना।

तुम्ही पिया मोरे तुम्ही साजना
तुम्ही पिया मोरे तुम्ही साजना जोगन आई तोरे अंगना

जोगन आई तोरे अंगना ..
जोगन आई तोरे अंगना..

More Manqabat Ghareeb Nawaz

  • Comment में राय दीजिए
  • Share कीजिए

Hindi And English lyrics

Qawwali |

Sabri Brothers | Nusrat Fateh Ali Khan | Rahat Fateh Ali Khan | Iqbal Afzal Sabri | Aziz Miyañ Nazir Ejaz Faridi | Ghous Muhammad Nasir

Naat-E-Paak|

Khalid Mahmud ‘Khalid’ Ajmal Sultanpuri Naat  | Ala Hazrat Naat | Akhtar Raza Khan| Raaz Ilaahabadi | Muhammad Ilyas Attari | Sayyad Nazmi Miyan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *