चलो आओ करते हैं तौबा के सजदे | Chalo Aao Karte Haiñ Tauba Ke Sajde Lyrics
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
वो धूपों में तपती ज़मीनों पे सजदे
सफ़र में वो घोड़ों की ज़ीनों पे सजदे
चट्टानों की ऊंची जबीनों पे सजदे
वो सहरा बयांवां के सीनों पे सजदे
अलालत में सजदे मुसीबत में सजदे
वो फ़ाक़ों में हाजत में ग़ुरबत में सजदे
वो जन्गों जदल में हरासत में सजदे
लगा तीर ज़ख्मों की हालत में सजदे
वो ग़ारों की वहशत में पुरनूर सजदे
वो ख़न्जर के साये में मसरुर सजदे
वो रातों को खलवत से मामूर सजदे
वो लम्बी रकातों से मसहूर सजदे
वो सजदे मुहाफ़िज़ मददगार सजदे
ग़मों के मुक़ाबिल अ़तरदार सजदे
नजात और बख़्शिश के सालार सजदे
झुका सर तो बनते थे तलवार सजदे
वो सजदों के शौकीन गाज़ी कहां हैं
ज़मीं पूछती है नमाज़ी कहां हैं
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
हमारे बुझे दिल से बेज़ार सजदे
खयालों में उलझे हुए चार(4) सजदे
मुसल्ले हैं रेशम के बीमार सजदे
चमकती दीवारों में लाचार सजदे
रियाकार सजदे नादार सजदे
बेनूर बेज़ौक मुर्दार सजदे
सरों के सितम से हैं समसार सजदे
दिलों की नहूसत से मसमार सजदे
हैं मफ़रूर सजदे हैं मग़रूर सजदे
हैं कमज़ोर बे जां माज़ूर सजदे
गुनाहों की चक्की में हैं चूर सजदे
घसीटे ग़ुलामों से मजबूर सजदे
के सजदों में सर है भटकते हैं सजदे
सरासर सरों पे लटकते हैं सजदे
निगाहें खुज़ूं में खटकते हैं सजदे
दुआओं से दामन झटकते हैं सजदे
वो सजदों के शौकीन गाज़ी कहां हैं
ज़मीं पूछती है नमाज़ी कहां हैं
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
चलो आओ करते हैं तौबा के सजदे
बहुत तिश्नगी से तवज्जो के सजदे
मसीहा के आगे मदावा के सजदे
निदामत से सर ख़म शिकस्ता से सजदे
रज़ा वाले सजदे वफ़ा वाले सजदे
अमल की तरफ़ रहनुमा वाले सजदे
सराफपा अदब इल्तिजा वाले सजदे
बहुत आजिज़ी से ह़या वाले सजदे
निगाहों के दरबान रूदार सजदे
वो चेहरे की जो़हरत चमकदार सजदे
सरासर बदल दें जो किरदार सजदे
के बन जाएं जीने के अतबार सजदे
ख़ुज़ू की क़ुबा में यकीं वाले सजदे
लहद के मकीं हमनशी वाले सजदे
हों शाफ़ी ए महश्रर जबीं वाले सजदे
हों शाफ़ी ए महश्रर जबीं वाले सजदे
वो सजदों के शौकीन गाज़ी कहां हैं
ज़मीं पूछती है नमाज़ी कहां हैं
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह
Our Pages
Shayar
- Khalid Mahmud ‘Khalid’
- Peer Naseeruddin ‘Naseer’
- Allama Saim Chishti
- Bedam Warsi
- Muzaffar Warsi
- Ajmal Sultanpuri Naat
- Ala Hazrat Naat
- Akhtar Raza Khan
- Raaz Ilaahabadi
- Muhammad Ilyas Attari
- Sayyad Nazmi Miyan
- Shakeel Arfi
Naat Khwan: