चलो आज ख़्वाजा का सन्दल उठेगा

Chalo Aaj Khwaja Ka Sandal Uthega Lyrics in Hindi

English Lyrics

हक़ ला इलाहा इल-लल्लाह..

नूरे मुह़म्मद सल-लल्लाह ..

 

चलो आज ख़्वाजा का,

चलो आज ख़्वाजा का सन्दल उठेगा

चलो आज ख़्वाजा का सन्दल उठेगा।

वहां बे कसों को सहारा मिलेगा
चलो आज ख़्वाजा का…
चलो आज ख़्वाजा का सन्दल उठेगा।

 

हर इक सिम्त रह़मत की बरसात होगी
सुहाना समा नूर की रात होगी

निराली वहां आज हर बात होगी
मुह़म्मद ﷺ के सदक़े में सब कुछ मिलेगा।

 

ख़ुदा के करम का ख़ज़ाना लूटेगा
चलो आज ख़्वाजा का…
चलो आज ख़्वाजा का सन्दल उठेगा।

 

मुराद अपनी पायेगा हर इक सवाली
किसी की भी झोली रहेगी ना खाली

दुखियों के दाता ग़रीबों के वाली
वोह दुखियों के दाता ग़रीबों के वाली
दुआओं से उनकी हर इक ग़म मिटेगा।

 

ख़ुदा के करम का ख़ज़ाना लूटेगा
चलो आज ख़्वाजा का…
चलो आज ख़्वाजा का सन्दल उठेगा।।

 

फ़रिश्ते निगाहे निछावर करेंगे
के ख़्वाजा पिया आज दुल्हा बनेंगे,

हुसैन ओ हसन के भी सदक़े बटेंगे
वोह मन्ज़र भी क्या प्यारा-प्यारा लगेगा।

 

ख़ुदा के करम का ख़ज़ाना लूटेगा
चलो आज ख़्वाजा का…
चलो आज ख़्वाजा का सन्दल उठेगा…

 

बरसती है ख़्वाजा के रौज़े पे रह़मत
के दरबारे ख़्वाजा बना आज जन्नत,

जलाल आप भी कर लें चल के ज़ियारत
नज़र को सुकूं चैन दिल को मिलेगा।

 

ख़ुदा के करम का ख़ज़ाना लूटेगा
चलो आज ख़्वाजा का..
चलो आज ख़्वाजा का सन्दल उठेगा…

More Manqabat Ghareeb Nawaz

  • Comment में राय दीजिए
  • Share कीजिए

Hindi And English lyrics

Qawwali |

Sabri Brothers | Nusrat Fateh Ali Khan | Rahat Fateh Ali Khan | Iqbal Afzal Sabri | Aziz Miyañ Ghous Muhammad Nasir

Naat-E-Paak|

Khalid Mahmud ‘Khalid’ Ajmal Sultanpuri Naat  | Ala Hazrat Naat | Akhtar Raza Khan| Raaz Ilaahabadi | Muhammad Ilyas Attari | Sayyad Nazmi Miyan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *